Nashik, Income Tax Department, Raid
नाशिक में आयकर विभाग का छापा

    Loading

    नई दिल्ली. आज बिहार सरकार (Bihar) के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के कई ठिकानों पर ED ने रेड (ED Raid) पड़ी है। जी हां, समीर महासेठ (Sameer Mahaseth) के पटना आवास सहित कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापेमारी की गई है। बता दें कि, समीर महासेठ RJD कोटे से नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं। वहीं इनका इनका पुराना व्यवसायिक काम भी रहा है। इनके पिता भी राज्य के विधायक रह चुके थे। समीर महासेठ खुद भी MLC भी रह चुके हैं। 

    जानकारी दे दें कि, उद्योग मंत्री और उनके रिश्तेदारों के साथ ही साकार कंस्ट्रक्शन के सभी डायरेक्टर के कुल 5 ठिकानों पर भी फिलहाल छापेमारी चल रही है। गौरतलब है कि, पटना में साकार कंस्ट्रक्शन की तरफ से AIIMS के आगे एक्वा सिटी नाम से एक बड़ा प्रोजेक्ट भी चल रहा है।

    वहीं नीतीश सरकार में मंत्री समीर महासेठ मधुबनी से दूसरी बार विधायक बने हैं. वह इससे पहले भी वे बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बात दें कि, साल 1977 से राजनीति में एक्टिव महासेठ 2003 से 2009 तक बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं साल 1998 में समीर महासेठ ने ICAR में डायरेक्टर पद पर रह चुके हैं। 2008 में बाल श्रमिक आयोग के सदस्य भी रहे हैं। फिर साल 2013 में सोशल ओलम्पिक बिहार के अध्यक्ष भी रहे हैं।