BJP

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक विधान परिषद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत यूपी की दो सीट के लिए निर्मला पासवान और धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को टिकट दिया है। वहीं कर्नाटक की एक सीट पर बाबूराव चिंचानसूर को प्रत्याशी बनाया है। इस बात की जानकारी भाजपा ने अधिसूचना जारी कर दी। 

    भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। धर्मेंद्र सिंह सैंथवार गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष हैं, जबकि निर्मला पासवान काशी क्षेत्र की भाजपा की उपाध्यक्ष हैं।

    भाजपा की जीत तय 

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है। वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने दोनों ही सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। इन दोनों ही सीटों पर 11 अगस्त को वोटिंग होगी। 

    कर्नाटक की सीट पर जीत तय 

    यूपी के साथ कर्नाटक विधान परिषद की एक सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। कांग्रेस ने इस सीट पर अपना उम्मदीवार नहीं खड़ा करने का निर्णय लिया है। यहां भी 11 अगस्त को मतदान किया जाने वाला है।