JP Nadda
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (फाइल फोटो)

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े (Vinod Tawde) को बिहार का प्रभारी नियुक्त (Bihar Incharge) किया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में ओम माथुर को बनाया है। जबकि, पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मंगल पांडेय को दी गई है। बीजेपी नेता मंगल पांडेय बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि बीजेपी ने लक्ष्मीकांत वाजपाई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। 

    उल्लेखनीय है कि, भारतीय जनता पार्टी ने विप्लव कुमार देव को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सांसद प्रकाश जावेडकर को केरल का प्रभार दिया है, जबकि राधा मोहन अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने मुरलीधर राव को मध्य प्रदेश का प्रभारी  बनाया है। मध्य प्रदेश में पंकजा मुंडे और डॉ. रमाशंकर कठेरिया को सह प्रभारी बनाया है। पंजाब का प्रभारी विधायक विजय भाई रुपाणी को जबकि डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना को सह प्रभारी बनाया गया है। 

    Koo App

    ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के माध्यम से बुजुर्गों के सपने साकार कर रही प्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को 5 ट्रेनों के माध्यम से 5 हजार वरिष्ठ नागरिक अयोध्या, वाराणसी, रामेश्वरम, तिरुपति, वैष्णो-देवी एवं द्वारिका-सोमनाथ के दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगे।

    BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) 9 Sep 2022

    अरविंद मेनन बने तेलंगाना के सह प्रभारी 

    सांसद विनादे सोनकर को  दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रभारी बनाया है।जबकि, सांसद राधा मोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप का प्रभारी नियुक्ति किया गया है। तेलंगाना का प्रभारी तरुण चुघ को बनाया गया है।  वहीं अरविंद मेनन को तेलंगाना का सह प्रभारी नियुक्त किया है। 

     
     
     

    चंडीगढ़ का प्रभारी बने विजय भाई रुपाणी

    वहीं, विजय भाई रुपाणी को चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया है। राजस्थान का प्रभारी सांसद अरुण सिंह को बनाया है। राजस्थान में विजया रहाटकर सह प्रभारी होंगे। त्रिपुरा का प्रभारी सांसद महेश शर्मा को बनाया है।  नार्थ ईस्ट प्रदेश में संबित पात्रा को संजोयक नियुक्त किया है और सह संयोजक रितुराज सिन्हा होंगे।