विश्वास सारंग (Photo Credits-ANI Twitter)
विश्वास सारंग (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अभी लंदन के दौरे पर हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल द्वारा दिए गए बयान के बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया है। राहुल के बयान पर अब बीजेपी हमलावर है। कांग्रेस नेता के बयान पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना कांग्रेस की आदत है। 

    कांग्रेस नेता के बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना यह कांग्रेस की आदत रही है। आप भारत में हमें गाली दो चलेगा। 

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आप भारत की राजनीतिक हस्ती हो इसलिए आपको वहां बुलाया गया था। आप वहां पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और आप भारत की बुराई कर रहे थे और भारत के खिलाफ बात कर रहे हो। यह बहुत गंभीर मामला है। इससे पहले कांग्रेस नेता के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि मिट्टी का तेल तो कांग्रेस पार्टी काम करती है।