Photo- ANI
Photo- ANI

    Loading

    नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारत और चीनी जवानों के बीच हाल ही में हुई झड़प क्षेत्र में भारतीय जवानों की पिटाई की जा रही है। उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने उन्हें घेर लिया है। हर तरफ से मौखिक प्रहार हो रहा है। 

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अत्यंत ही अमर्यादित, बचकाना और राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारतीय सेना को अपमानित करने वाला है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। हम कांग्रेस और राहुल गांधी की इस सोच की निंदा करते हैं। उनसे ये मांग करते हैं वे देश की जनता और देश के बहादुर जवानों से माफी मांगे। 

    मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि 1962 याद कर लीजिए, तब देश की हालत क्या थी? तब चीन ने देश के कितने भू-भाग पर कब्ज़ा किया था? जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब छोटे-छोटे देश हमें डराते थे। अब भारत की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है।  

    रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि उनको(राहुल गांधी) कोई गंभीरता से नहीं लेता। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के समय कांग्रेस और राहुल गांधी के बयान सब जानते हैं। जब भी देश की सुरक्षा का मामला आता है, उन्हें कुछ ना कुछ कहना ही है। वे सेना के मनोबल गिराने की कोशिश करते रहते हैं।

    गौरतलब है कि राहुल ने शुक्रवार को जयपुर में अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी जवानों के बीच हाल ही में हुई झड़प के संदर्भ में उन्होंने कहा था कि क्षेत्र में भारतीय जवानों की पिटाई की जा रही है।