photo kripashankar fb
photo kripashankar fb

    Loading

    महाराष्ट्र, महाराष्ट्र बीजेपी (BJP) के नेता व पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह (Kripashankar Singh) अपने बयानों और कार्यों को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते हैं। महाराष्ट्र बीजेपी उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Minister Yogi Adityanath) को पत्र लिखा हैं। पत्र में उन्होंने उत्तर प्रदेश में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्रों के लिए मराठी को एक वैकल्पिक भाषा के रूप चुने जाने के नियम को लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि, जो छात्र पढ़ाई-लिखाई करके महाराष्ट्र में आकर यहां अपना जीवोकोपार्जन का संसाधन चुनना चाहते हैं। उनको मुंबई सहित महाराष्ट्र में बेहतर नौकरी पाने में उन्हें बहुत ही अधिक मदद मिल सकता है।

    आपको बता दें हाल ही में बीजेपी ने उन्हें महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा का परिवेक्षक नियुक्त किया है। ऐसा कहा जाता है कि, महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारे में कृपा अपनी अच्छी पकड़ रखतें हैं। ऐसे में उनके मराठी भाषा से संबंधित पत्र को यूपी सरकार संज्ञान में ले सकती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि, योगी सरकार उत्तर प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था में मराठी भाषा को सम्मलित करके छात्रों को एक वैकल्पिक व्यवस्था दे सकती है। 

    गौरतलब है उत्तर प्रदेश में रोजगार के आभाव के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में बेरोजगार मुंबई, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में पलायन करते है। तत्कालीन यूपी सरकार के तमाम रोजगार के दावों के बावजूद उत्तर भारतीय अन्य राज्यों में दो वक्त की रोटी के लिए जा रहें हैं। महाराष्ट्र के मुंबई,पुणे,नागपुर जैसे शहरों में बड़ी संख्या में आज भी बेरोजगार आतें हैं। लेकिन उनको भाषाई दृष्टिकोण से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बीजेपी नेता कृपा शंकर के यूपी के स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाए जाने की मांग आने वाले दिनों में उत्तर भारतीयों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।