
नई दिल्ली. राजनीतिक गलियारों से आ रही खबर के अनुसार, कांग्रेस (Congress) से BJP में शामिल हुए पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh)और जयवीर शेरगिल (Jaiveer Shergill) को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में भी अब जगह मिली है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के प्रवक्ता रहे शेरगिल को BJP ने आज अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनिल जाखड़ (दोनों पंजाब) , स्वतंत्रदेव सिंह (उत्तर प्रदेश) को आज राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस बाबत आज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्तियों की पूरी जानकारी दी।
Former Congress spokesperson Jaiveer Shergill appointed as national spokesperson of BJP
(file pic) pic.twitter.com/X1LT8tUg08
— ANI (@ANI) December 2, 2022
BJP के नेता अरुण सिंह ने कहा कि, मदन कौशिक, विष्णु देव सांय, इसके उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और पंजाब से अमनजोत कौर रामूवालिया तीनों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस बार विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
बता दें कि, करीब तीन महीने पहले जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इन्ही जयवीर शेरगिल को आज BJP द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। साथ ही कई प्रमुख नेताओं के लिए नई भूमिकाओं की घोषणा आज BJP द्वारा कि गई है।