sambit-patra
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. आज देश की राजधानी दिल्ली में BJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) करके कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल आज BJP प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra)) ने कहा कि, गांधी परिवार को विरासत में सिर्फ भ्रष्टाचार मिला है। 

    इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का भारत जोड़ो आंदोलन नहीं बल्कि यह गांधी परिवार आंदोलन है। उनका यह भी कहाँ था कि, दरअसल नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस जांच को प्रभावित करने की कोशिश में लगी हहै। इस पार्टी में दरअसल नेहरू के जमाने से ही भ्रष्टाचार हो रहा है।

    गौरतलब है कि, आगामी 7 सितंबर से कांग्रेस भारत जोड़ो आंदोलन शुरू कर रही है। जिसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आगामी 7 सितंबर की शाम को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से रैली के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसा भी बताया जा रहा है कि राहुल गांधी आगामी हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों में प्रचार से ब्रेक लेकर यात्रा के अधिकांश भाग में भी शामिल होंगे।

    पता हो कि, कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की जाएगी। वहीं इस दौरान यह पैदल यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर भी गुजरेगी। हालाँकि इसकी शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से होगी और यह यात्रा 3500 किलोमीटर की दूरी तय कर कश्मीर में जाकर समाप्त होगी।