पीएम मोदी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव (Photo Credits-File)
पीएम मोदी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव (Photo Credits-File)

    Loading

    नई दिल्ली: देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। वैसे तीन लोकसभा सीटों दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट पर पर उपचुनाव (Bypoll Results 2021) हुए हैं। इसी बीच बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव हुए थे। लेकिन तारापुर सीट से बड़ी खबर है कि वहां से आरजेडी उम्मीदवार आगे है। जबकि कुशेश्वरस्थान से JDU उम्मीदवार आगे चल रहा है।

    ज्ञात हो कि तारापुर से आरजेडी उम्मीदवार अरुण कुमार यादव आगे चल रहा है। इन सब के बीच हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे है। मध्य प्रदेश में अब भाजपा 2 सीटों पर और कांग्रेस 1 (कुल 3 सीटों) पर आगे चल रही है। 

    वहीं मेघालय में एनपीपी और यूडीपी 1-1 सीट (कुल 2 सीटों) पर आगे है, मिजो नेशनल फ्रंट मिजोरम में 1 सीट पर आगे है। साथ ही कांग्रेस राजस्थान में दोनों सीटों पर आगे चल रही है। तेलंगाना में भाजपा अकेलली सीट पर आगे चल रही है। मध्यप्रदेश की लोकसभा सीट खंडवा में बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल आगे चल रहे हैं। जबकि बंगाल की बात की जाए तो वहां चारों सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है। दादरा एवं नगर हवेली में शिवसेना प्रत्याशी आगे चल रहा है।