SHAH-AMRINDER
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। दरअसल यह चर्चा है कि कैप्टन अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को भाजपा में मर्ज करने की तैयारी में हैं। पता हो कि कैप्टन के PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बेहद ही अच्छे संबंध हैं। ऐसा खबर है कि पार्टी को मर्ज करने के साथ ही उनकी उम्मीदवारी का भी ऐलान होगा।

    खबर तो यह भी है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लदंन से लौटने के बाद अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का BJP में विलय कर सकते हैं। इस बाबत BJP नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने आज यह दावा किया। 

    बता दें कि फिलहाल अमरिंदर रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद लंदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं उनके दल के विलय के संबंध में BJP ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन पार्टी की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता ग्रेवाल ने शनिवार को यह बड़ा दावा किया कि इस संबंध में फैसला कर लिया गया है। 

    दरअसल इस बाबत खुद ग्रेवाल ने कहा था कि लंदन जाने से पहले अमरिंदर ने भाजपा के साथ अपनी पार्टी के विलय का इरादा जाहिर किया था। उन्होंने कहा कि अमरिंदर लंदन से लौटने के बाद BJP और PLC के विलय की घोषणा करेंगे। दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर ने पिछले साल मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से कांग्रेस छोड़ दी थी और PLC का गठन किया था। 

    वहीं पीएलसी ने साल 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में लड़ा था। हालाँकि इस चुनाव में PLC का कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सका था। वहीं पूर्व CM अमरिंदर खुद भी पटियाला शहरी सीट से अपना चुनाव हार गए थे।