New Year Evening Google Doodle
Pic : Google Doodle

    Loading

    नई दिल्ली : गूगल डूडल (Google Doodle ) के जरिए अक्सर खास दिन को सेलिब्रेट करता है, लेकिन आज का गूगल डूडल सबसे ज्यादा खास है। क्योंकि इसके जरिए आज नए साल की पूर्व संध्या (New Year’s Eve) को सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज 2022 के बारे में याद दिलाने और 2023 में एक नई शुरुआत की प्रतीक्षा करने का समय है। इसे सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने एक एनिमेटेड डूडल बनाया है। 

    नए साल की शाम

     नए साल की शाम को पूरी दुनिया में धूम रहती है। लोगों को इस सेलिब्रेशन के लिए काफी लंबे समय से इंतजार भी रहता है। आपको बता दें कि ग्रेगोरियन कैलेंडर में, नए साल की शाम, साल का आखिरी दिन, 31 दिसंबर को पड़ता है। इस दिन को दुनिया भर में नए साल की पूर्व संध्या के रूप में मनाया जाता है। 

    घड़ी के बजने का इंतजार 

    गौरतलब है कि इस दिन को दुनिया भर में सभी लोग शाम को पार्टियों, समारोहों और आतिशबाजी के साथ मानते हैं। हर कोई आधी रात को घड़ी के बजने का इंतजार करते है। नया साल शुरू होते ही अपने जिंदगी की बुरी आदतों को छोड़ कुछ अच्छी आदतों को अपनाने और लोग निजी लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प भी लेते हैं।

    पड़ोसी देश चीन में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए भारत में महामारी की स्थिति पर चिंता बनी हुई है। सरकार ने भी सेलिब्रेशन के बीच कोविड -19 उचित व्यवहार का पालन करने की अपील की है। कई राज्यों ने उत्सव के लिए कुछ नियम और कानून बनाए हैं।