chaitra-navratri
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली. आज यानी 22 मार्च 2023, बुधवार से हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) का शुभारंभ हो रहा है। बता दें कि, चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रमुख नौ स्वरूपों की उपासना का विधान है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्रि के आज यानी प्रथम दिन कलश स्थापना और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा का भी विधान है।

इसके साथ ही आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन माता के भक्तों का उत्साह जैसे अपने चरम पर है। आज कि दिन देश के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें हैं। आज हर कोई माता की पूजा, अर्चना और दर्शन कर उनकी कृपा पाना चाहता है। 

इस तरह विधि विधान के अनुसार अब से लगातार 9 दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा और साधना बड़े ही भक्ति भाव से संपन्न की जाएगी। चैत्र नवरात्रि के शुरू होने के साथ ही आज से हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ हो चूका है। वहीं महाराष्ट्र में चैत्र प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है। 

आईये देखें देश के हर कोने से आज हो रही चैत्र नवरात्रि की धूम और इससे जुड़े रोचक फोटो और विडियो: