FILE- PHOTO
FILE- PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली: पठान फिल्म (film Pathan) को लेकर विवाद तेज होता जा रहा है। कई लोग इसके समर्थन में हैं तो बड़ी संख्या में इसका विरोध हो रहा है। फिल्म का विवाद केवल दर्शकों और आम जन तक नहीं रहा अब इसमें बड़े बड़े नेता भी शामिल हो गए हैं। आये दिन नेताओं के बयान आ रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)  CM भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने एक विवादित बयान दे दिया है। जिसका विरोध शुरू हो गया है।  

    पठान मूवी के गाने को लेकर हुए विवाद (controversy) पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि पहनना अलग बात है मगर जब कोई समाज और परिवार को त्याग देता है। उसके बाद वो भगवा या गेरुआ रंग धारण करता है। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग धारण कर निकलते हैं, वो बताएं कि उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है।   

    वहीँ दूसरी ओर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद राज्य के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का विरोध किया है। उन्होंने कहा, “शाहरुख को अपनी बेटी के साथ यह फिल्म देखनी चाहिए। 

    उन्होंने कहा कि शाहरुख़ खान को एक तस्वीर अपलोड करनी चाहिए और दुनिया को बताना चाहिए कि वह इसे अपनी बेटी के साथ देख रहे हैं। मैं आपको पैगंबर पर एक ऐसी ही फिल्म बनाने और इसे चलाने की चुनौती देता हूं। फिलहाल फिल्म को लेकर विवाद जारी है। नेताओं की प्रतिक्रिया जारी है।