mamata
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat) पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हुए हमले के बाद राज्य की CM ममता बनर्जी (Mamata Bannerjee) ने कहा कि, बंगाल में नहीं, बल्कि बिहार में वंदे भारत (Vande Bharat) पर पथराव किया गया है। हमारे राज्य को बदनाम करने के लिए गलत खबरें फैलाने वालों के खिलाफ हम जरुरी औत सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

    बोलीं ममता- ट्रेन पुरानी इंजन नया 

    इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा, कि वंदे भारत कुछ और नहीं बल्कि एक पुरानी ट्रेन है जिसे नए इंजन के साथ एक नया रूप दिया गया है। उन्होंने मामले पर कहा कि, हो सकता है कि बिहार के लोग वंदे भारत ट्रेन नहीं मिलने से परेशान हों। उन्हें ट्रेन नहीं मिली है क्योंकि वे BJP के साथ नहीं हैं… जो लोग फेक न्यूज फैलाने की कोशिश कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

    वहीं तब इस मामले पर पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर PMO और रेल मंत्रालय से NIA द्वारा त्वरित जांच की मांग की थी। BJP नेता ने साथ ही यह भी पूछा था कि, क्या ये जय श्रीराम नारे लगाने का नतीजा सामने आया है। 

    ये थी घटना 

    जानकारी हो कि, बीते सोमवार रात ‘वंदे भारत’ (Vande Bharat) ट्रेन पर जोरदार पथराव किया गया था। उक्त घटना कुमारगंज रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही थी । मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन बीते रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से खुली थी। हावड़ा आने के दौरान मालदा स्टेशन के पास किसी ने ट्रेन पर अचानक  पत्थरबाजी की गई। इस अचानक पथराव के चलते कोच C-13 का गेट और विंडो क्षतिग्रस्त हुआ था। घटना पर भारतीय रेलवे ने जाकारी दी कि, रेलवे अधिनियम की धारा 154 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।