
नई दिल्ली. अब सबसे पुरातन और प्रमुख सनातन धर्म को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Ypgi Adityanath) ने एक बड़ी बात कही है। दरअसल जलोरे में CM योगी ने कहा कि, “हमारा ‘सनातन धर्म’ भारत का ‘राष्ट्रीय धर्म’ है। हमारा देश सुरक्षित हो, हमारे महान बिंदुओं की पुनर्स्थापना हो, किसी कालखंड में अगर हमारे धर्मस्थलों को अपवित्र किया गया है तो उनकी पुनर्स्थापना का एक अभियान चले।इस अभियान के क्रम में आप देख रहें होंगे कि आज आयोध्या में 500 सालों के बाद भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा होने जा रहा है।”
Jalore, Raj |Sanātana Dharma India’s ‘Rashtriya Dharma’.Rising above selfishness,we connect to ‘Rashtriya Dharma’. Country remains secure…if our religious places were desecrated,restoration campaign begins. Construction of Ram Temple in Ayodhya began after 500 yrs..:UP CM(27.1) pic.twitter.com/DMEJy1WCZT
— ANI (@ANI) January 28, 2023
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते शुक्रवार को राजस्थान के भीनमाल जालौर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बोल रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अगले साल तक पूर्ण हो जाएगा। इस ख़ास मौके पर CM योगी ने कहा कि, इस धार्मिक आयोजन में लोग जाति, मजहब और धर्म की दीवार तोड़ कर आपसी एकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह अच्छी बात है और इसे सबको अपने दैनिक जीवन में उतार लेना चाहिए।
मामले पर CM योगी ने आगे कहा कि, अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को युगों से अपवित्र किया गया। इसके विरोध में 5सौ साल तक संघर्ष हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से अब भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण हो रहा है। यह मंदिर अगले साल अपने भव्य और दिव्य रूप में दुनिया के सामने होगा। इसके साथ ही उन्होंने इस मंदिर के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार भी प्रकट किया।