Weather Update,
Representative Photo

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (capital Delhi) में सहित पूरे उत्तर भारत में तेजी से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में शुक्रवार को पिछले दो साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुछ हिस्सों में लगातार बर्फबारी हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। यहां शीतलहर के साथ और ठंड बढ़ेगी। 

    मौसम विभाग के अनुसार पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव होगा। तापमान गिरेगा। एमपी (MP) में भी सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 48 घंटों के लिए जिले में कोल्ड वेब का अलर्ट जारी किया है। इसमें तापमान में काफी गिरावट आने की चेतावनी भी जारी की गई है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ था, जिसके 26 नवंबर तक काफी गिरावट होने की संभावना जताई गई है। यहां 29 नवंबर तक तापमान में लगातार कुछ गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है। 

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-6 दिनों के दौरान दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। अगले 4-6 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं राजस्थान के शेखावाटी इलाके में भी पारा लगातार गिरता जा रहा है।यहां के सीकर में तेजी से ठंड बढ़ी है। आज भी चुरू और आस-पास कई जिलों में पारे में गिरावट और ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।