petrol
File Pic

    Loading

    नयी  दिल्ली. अब एक बार फिर देश (India) की तमाम तेल कंपनियों (Oil Companies) ने एक दिन की राहत के बाद आज पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Rates) की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। आज यानी 18 जून को देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल 23-27 पैसे प्रति लीटर और डीजल 27-30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चूका है। जहाँ दिल्‍ली में पेट्रोल का दाम 27 पैसे और डीजल का दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है। अब यहां कीमतें क्रमश: 96.93 रुपये प्रति लीटर और 87.69 रुपये प्रति लीटर हो चुकी हैं।

    लेकिन अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज आम आदमी के लिए पेट्रोल अब 105 रुपये के स्तर को भी पार कर गया। वहीं प्रीमियम पेट्रेाल (XP) का आज का भाव 108.67 रुपये प्रति लीटर पर है। 

    जानें प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें:  

    आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।

    शहर

    डीजल

    पेट्रोल

     

    दिल्ली

    96.93

    87.69

     

    मुंबई

    103.8

    95.14

     

    कोलकाता

    96.84

    90.54

     

    चेन्नई

    98.14

    92.31

     

     

    रोजाना सुबह 6 बजे बदलती है कीमत :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानिए अब आपके शहर में कितना है,पेट्रोल-डीजल का रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।