PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    Loading

    नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को पत्र लिख कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) संभव हो तो स्थगित कर दिया जाए। इसके बाद कांग्रेस नेताओं में गुस्सा फुट पड़ा। वह आग बबूला हो गए। कांग्रेस का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता बढ़ रही है जिससे बीजेपी को चिंता सताने लगी है इसलिए यह सब किया जा रहा है।  

    बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। यदि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन बिलकुल भी संभव नहीं है तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्रीय हित में स्थगित कर दिया जाए। 

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुए है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे। 

    कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि आज का कोविड प्रोटोकॉल क्या हैं? ऐसा लगता है कि हमारे पास किसी भी अन्य सार्वजनिक समारोहों में लागू करने योग्य COVID प्रोटोकॉल नहीं हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर अचानक इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है अगर यह भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो?

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि विपक्ष संसद में भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की मांग कर रहा है। सरकार लोगों के लिए जवाबदेह है, हम सब देश की रक्षा के लिए खड़े हैं। सीमा पर क्या स्थिति है, जून 2020 में हमारे 20 जवान क्यों मारे गए थे? ये पता होना चाहिए।