नांदेड़ जिले के भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और भाई जगताप के नेतृत्व में मुंबई से शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

देश और संविधान को बचाने के लिए और लोकतांत्रिक तरीके से देश को नई दिशा देने का उद्देश्य रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा निकाली हुई भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है।

    Loading

    मुंबई: देश और संविधान को बचाने के लिए और लोकतांत्रिक तरीके से देश को नई दिशा देने का उद्देश्य रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा निकाली हुई भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। इस यात्रा के दौरान नांदेड़ ज़िले में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के नेतृत्व में मुंबई के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह ने इस यात्रा को लेकर अपने अनुभा साझा किए.

    उन्होंने कहा,  ‘कहा कि ‘यह यात्रा महान उन कर्मठ लोगों की याद दिलाता है जिन्होंने भारत देश को अपने सजीव आँखों से देखा और देश की संस्कृति व सभ्यता को समझा। आज उसी राह पर राहुल गांधी भी निकल पड़े हैं। मैंने देखा कि रास्ते में रुककर लोगों की समस्याओं को सुनना और समझना वास्तव में अद्वितीय है। नांदेड़ का यह दृश्य देखकर मानो ऐसा लग रहा था जैसे पूरा देश राहुल जी के साथ चल रहा था। क्या बूढ़े क्या युवा क्या महिलायें क्या बच्चे सभी इस यात्रा में शामिल होकर अपना योगदान दे रहे हैं।‘

    अवनीश तीर्थराज सिंह ने आगे कहा कि ‘इस यात्रा के दौरान मुझे यह अनुभव हो रहा है कि अब हमारे देश में संविधान और लोकतंत्र की सही मायने में पुर्नस्थापना होगी। जिससे देश में एक नई क्रांतिकारी सोच का निर्माण होगा और देश में खुशहाली आएगी।‘