
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हो रही है। इसी बीच कांग्रेस ने एक प्रेस वार्ता (press conference) कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ (Hath Se Hath Jodo) अभियान’ का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक ‘चार्जशीट’ जारी की।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश pic.twitter.com/4KENKH1Zuy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (airam Ramesh) बने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी फैलने के बाद कांग्रेस ने विदेशी टीकों के लिए दबाव बनाया था। इसके बाद विपक्षी दल के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पर ‘‘झूठ” फैलाने का आरोप लगाया। रमेश ने कहा कि हम इसे चुपचाप सहन नहीं करेंगे। मैं बताना चाहता हूं कि आप वास्तव में क्या हैं। क्या ट्विटर में आपको बेनकाब करने की हिम्मत है?