69 cases JN.1 variant of Covid reported in country till December 25
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली: नव वर्ष के पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राजनीति की राजधानी दिल्ली में में कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। दोनों शहरों में कल आये मुकाबले आज दो गुने  हैं। जिसके बाद देश में तीसरी लहर आने की चर्चा शुरू हो गई है। 

    मुंबई में बिगड़ने लगे हालात

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, मायानगरी में बुधवार को 2510 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान करीब एक संक्रमित की मौत भी हुई है। हालांकि, इस दौरान 251 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके पहले मंगलवार को 1331 नए मामले सामने आए थे। मुंबई में रोजाना आरहे मामलों में 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    मुंबई में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने शहर की महापौर, मुन्सिपल आयुक्त के साथ बैठक की। बैठक के बाद बाहर निकले आदित्य ने कहा, “पिछले हफ्ते हम प्रति दिन 150 मामले दर्ज कर रहे थे, अब हम प्रति दिन लगभग 2000 मामले दर्ज कर रहे हैं। मुंबई में आज प्रतिदिन 2000 मामले हो सकते हैं।”

    दिल्ली ने फिर डराया 

    एक ओर जहां आर्थिक राजधानी में कोरोना का खतरा बढ़ गया है, वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली ने भी डरना शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर में करीब 923 मामले सामने आए हैं। इस दौरान करीब 344 लोग ठीक कर घर लौटे हैं। मंगलवार के मुकाबले आज आये मामले 50 प्रतिशत से ज्यादा है।