corona
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का कोहराम लगातार जारी है। जिससे देश में चिंता बढ़ गई है। देश में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे के भीतर 58,097 नए केस दर्ज हुए हैं। साथ ही 534 लोगों की मौत हुई है। जबकि देश में ओमीक्रोन से संक्रमित मामलों की संख्या 2,135 पहुंच गई है। 

    ज्ञात हो कि देश में कोरोना के 58,097 नए मरीज 24 घंटे के भीतर मिले हैं। यह संख्या मंगलवार को सामने आए केसों की तुलना में 55 फीसदी से अधिक है। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं। ओमीक्रोन के भी सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली से सामने आए हैं। 

    उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 35,018,358 हो गई है। फिलहाल कोरोना के 2,14,004 सक्रिय केस देश में है। जबकि इलाज के बाद 3,43,21,803 लोग ठीक हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा देश में 4,82,551 पहुंच गया है। भारत में अब तक 1,47,72,08,846 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है।

    वहीं देश में ओमीक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,135 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे अधिक 653 और 464 मामले हैं। ओमीक्रोन के 2,135 मरीजों में से 828 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए है। केरल में 185 और राजस्थान में 154 मामले हैं।