देश में फिर लौटने लगा लॉकडाउन! 24 घंटे में बढ़े 28 हजार मरीज, एक्टिव केस आज 2.5 लाख के पार

    Loading

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर तेजी से पैर पसार रही है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते कई राज्यों ने सख्ती लगा दी हैं। बता दें कि, दिल्ली से सटे नोएडा (Noida)  में 30 मार्च तक धारा 144 लागू कर कर दी गई है। साथ ही गुजरात के अहमदाबाद में सिटी बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है। देश में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में हैं। यहां हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। देश में कल इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा 28  हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। 

    कोरोना मामले इन 6 राज्यों में सबसे अधिक 

    देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। हर तरफ के उपायों के बाद भी कई राज्यों में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। लेकिन महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु इन 6 राज्यों में कोरोना दुगनी तेजी से बढ़ रहा है।

    कोरोना मामले इन 6 राज्यों में सबसे अधिक 

    महाराष्ट्र

    यहां बुधवार को 23,179 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 9,138 मरीज ठीक हुए और 84 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 23.70 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 21.63 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,080 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 1.72 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

    केरल

    यहां बुधवार को 2,098 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 2,815 मरीज ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 10.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 10.66 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,436 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 25,394 मरीजों का इलाज चल रहा है।

     मध्यप्रदेश

    यहां बुधवार को 832 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 500 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.61 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,891 मरीजों की मौत हो गई। 5,616 का इलाज चल रहा है।

     गुजरात

    यहां बुधवार को 1,122 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 775 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.71 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,427 मरीजों की मौत हो गई। 5,310 का इलाज चल रहा है।

    राजस्थान

    यहां बुधवार को 313 लोग कोरोना संक्रमित मिले, 123 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 3.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,791 मरीजों की मौत हो गई। 2,851 का इलाज चल रहा है।

    दिल्ली

    यहां बुधवार को 536 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 319 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 6.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.31 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,948 मरीजों की मौत हो गई। 2,702 का इलाज चल रहा है।

    21 फरवरी के बाद अचानक से बढ़ने लगे मामले

    महराष्‍ट्र के साथ ही कई राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown Again) की वापसी हो रही है। बता दें कि, कोरोना के मामलों में शुरुआत में गिरावट आई थी, जिसमें 9 फरवरी को सबसे कम केस दर्ज हुए, जिसके बाद 21 फरवरी को अचानक कोरोना मामलों में उछाल देखने को मिला। परंतु 21 फरवरी को 14, 264 मामले सामने आये। 

    गौरतलब हो कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने  स्थानीय समस्याओं को हल करने के महत्व दिया। आगे उन्होंने कहा कि, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उपलब्धियों से जो आत्मविश्वास मिला है, उसे लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए। मोदी ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के 70 जिलों में हाई पॉजिटिविटी रेट पर चिंता व्यक्त की, जहां पिछले कुछ हफ्तों में 150 फीसदी की वृद्धि देखी गई। उन्होंने कहा, “कोरोना की उभरती हुई इस दूसरी पीक को जल्दी रोका जाए। जनता एक बार फिर डर के साये में नहीं लाना चाहिए। “

    आज से बिहार में बढ़ेगी डेली टेस्टिंग

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बताया कि, पीएम मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक की। कोरोना को लेकर हु सभी सतर्क हैं , जल्द ही  सभी जिलों के साथ बैठक करेंगे।  साथ ही कल हमने तय किया कि डेली टेस्टिंग को फिर 70,000 तक कम से कम ले जाएंगे और RT PCR से ज्यादा जांच हो इसके लिए भी मैंने आज बात कर ली है।