india corona
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत में ही आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। दोनों शहरों में कल के मुकाबले आज ज्यादा मामले सामने आए है। जिससे तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है और लॉक डाउन की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि, बीते  24 घंटे में मुंबई में 15,166 मामले और दिल्ली में 10,665 मामले सामने आए है। 

    मुंबई में 15166  नए मामले 

    बीएमसी द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 15,166 नए मामले सामने आए है, वहीं, इस खतरनाक वायरस से 3 लोगों की मौतें हो गई है। जिसके साथ मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,33,628 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,384 हो गई। वहीं आज 712  मरीज संक्रमण से मुक्त होकर घर लौट गए। शहर में फ़िलहाल 61, 923 सक्रिय मरीज है। 

     ज्ञात हो कि, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि, यदि दैनिक कोरोना मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं, तो केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शहर में लॉकडाउन लगाया जाएगा।

    दिल्ली में 10665  नए मामले आए सामने 

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी वौज्ञाप्ति के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24  घंटे में 10,665 मामले सामने आए है। जिससे राज्य में कोरोना वृद्धि दर 11.88 % तक पहुंच गया है। वहीं, 8 संक्रमितों की इस खतरनाक वायरस से मौत हो गई है।

    उल्लेखनीय है कि, राजधानी में संक्रमण दर 11.88% फीसदी तक पहुंच गया है, जो पिछले सात महीने में सबसे ज्यादा  है। इससे पहले 14 मई को संक्रमण दर 12.4 दर्ज किया गया था।  राजधानी में फ़िलहाल 23,307  कोरोना के सक्रिय मरीज  है। जो कि 7 महीने में सबसे ज्यादा है। बता दें कि, इससे पहले 24 मई को सक्रिय मरीजों का यह आंकड़ा 23,409 था।