नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोविड (COVID-19) से संक्रमित मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के तीन लाख से अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं। जबकि 439 लोगों की मौत हुई है। ये मामले रविवार की तुलना में लगभग 27 हजार कम हैं।
ज्ञात हो कि केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना के 3 लाख 6 हजार 64 मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही 439 लोगों की मौत हुई है। जबकि इलाज के बाद दो लाख 43 हजार 495 लोग ठीक हुए हैं। भारत में मौजूदा समय में कोरोना के 22 लाख 49 हजार 335 सक्रिय केस हैं।
India reports 3,06,064 new COVID cases (27,469 less than yesterday), 439 deaths, and 2,43,495 recoveries in the last 24 hours
Active case: 22,49,335
Daily positivity rate: 20.75% pic.twitter.com/nckbG2NfUN— ANI (@ANI) January 24, 2022
वहीं दूसरी तरफ देश में कल कोरोना वायरस के 3,33,533 मामले दर्ज हुए थे। अब तक देश में कोरोना का इलाज कराकर 3,68,04,145 लोग रिकवर हुए हैं। जबकि कोविड की चपेट में आने से 4,89,848 लोगों की जान गई है। भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,62,26,07,516 पहुंच गया है। इससे पहले कर्नाटक में कोरोना के 50 हजार से अधिक केस सामने आए हैं।