Coronavirus
Representational Pic

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में एक बार फिर कोविड (COVID-19) के मामलों में उछाल देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 43 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। साथ ही 338 लोगों की जान गयी है।  

    ज्ञात हो कि भारत में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 43,263 नए केस सामने आये हैं। साथ ही 40 हजार 567 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। जबकि 338 लोगों की मौत हुई है। ताजा नए मामलों में 30,196 केस केरल से हैं। यहां कोविड के कारण 181 लोगों की जान गयी है। 

    भारत में कोरोना का तांडव जारी-

    वहीँ भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,31,39,981 पहुंच गई है। साथ ही कोविड का इलाज कराकर 3,23,04,618 लोग ठीक हुए हैं। देश में मौजूदा समय में कोरोना के 3 लाख 93 हजार 614 केस हैं। कोविड की चपेट में आने से 4 लाख 41 हजार 749 लोगों की जान गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की 86,51,701 डोज लगाई गई जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 71,65,97,428 हो गया है।