File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Corona Updates) की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई है। लेकिन अब भी कुछ राज्यों में मामले कम नहीं हुए हैं। देश में वैक्सीनेशन का काम बड़ी तेजी से हो रहा है। अब तक 45 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। हालांकि वैक्सीन बर्बादी का मसला लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार देश में वैक्सीन बर्बादी को लेकर बिहार नंबर-1 पर बना हुआ है। 

    ज्ञात हो कि वैक्सीन बर्बादी को लेकर केंद्र सरकार ने संसद में जवाब दिया है। केंद्र ने कहा कि जुलाई तक सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन की बर्बादी बिहार में की गई है। रिपोर्ट के अनुसार 1 मई 2021 से 13 जुलाई तक देश में लगभग 2.5 लाख वैक्सीन डोज की बर्बादी की गई है। 

    वहीं देश के जिन राज्यों में वैक्सीन की बर्बादी सबसे अधिक हुई है। उसमें बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, यूपी, पंजाब, मणिपुर और मेघालय का समावेश है। बिहार में सबसे अधिक 1.26 लाख डोज की बर्बादी हुई है। फिर दिल्ली में 19 हजार, जम्मू-कश्मीर में 32 हजार, त्रिपुरा में 27 हजार, पंजाब में 13 हजार, यूपी में 13 हजार, मणिपुर में 12 हजार वैक्सीन बर्बाद हुई है।