pune

कोरोना का एक नया मामला पुणे में मिला है। पुणे में 28 वर्षीय...

Loading

मुंबई. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार  भारत में COVID 19 मामलों की कुल संख्या 147 हो गई है – जिसमें 122 भारतीय नागरिक और 25 विदेशी नागरिक शामिल हैं। यह आकडे आज सुबह 9 बजे तक के हैं।

वही कोरोना वायरस का महाराष्ट्र में इस गति से फैलाना बहुत चिंता कि बात हैं। कोरोना का एक नया मामला पुणे में मिला है।  पुणे में 28 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। महिला ने कुछ समय पहले ही  फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा की थी।  

जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘महिला 15 मार्च को भारत लौटी थी। उसे 17 मार्च को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।'' जिसके बाद अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 42 मामले और पुणे में 18 हैं।

इसी क्रम में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए BMC ने सख्त कदम उठाए हैं। अब मुंबई में सड़कों पर थूकने पर 1000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।