कोरोना वायरस: MH में 6 और MP में 4 नए मामले, महाराष्ट्र CM बोले- रखेंगे सबका ध्यान

मुंबई. महाराष्ट्र में 6 नए कोरोनो वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं जिसमे से 5 मुंबई में और 1 नागपुर में हैं। महाराष्ट्र हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार राज्य में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या बढ़कर 159 हो गई

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र में 6 नए कोरोनो वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं जिसमे से 5 मुंबई में और 1 नागपुर में हैं। महाराष्ट्र हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार राज्य में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या बढ़कर 159 हो गई हैं। महाराष्ट्र में सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं।

दूसरे राज्यों के लोग जो यहाँ फसे है वह भी दहशत में हैं। इसी को लेकर महाराष्ट्र के सी एम उद्धव ठाकरे ने कहा कि “हमने उन लोगों को देखा है जो दूध के टैंकरों में छिपे हुए थे और अपने मूल राज्यों में जाने की कोशिश कर रहे थे। कई सी एम ने मुझसे अपने राज्यों के लोगों का ध्यान रखने का अनुरोध किया है। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने स्थान पर रहें, हम उनकी देखभाल करेंगे।”

वही कई राज्यों की सीमाओं को भी बंद कर दिया गया है जैसे कोरोना को फैलने से रोका जा सके। महाराष्ट्र से जुड़े राज्य मध्यप्रदेश में भी  4 और व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसमे 3 इंदौर से और 1 उज्जैन से है। इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के 3 पुरुष 60 वर्ष, 42 वर्ष और 23 वर्ष के हैं उज्जैन का रहने वाला यह शख्स 23 वर्षीय हैं। 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 748 सक्रिय COVID19 मामले हैं। जिसमे से 67 इलाज / छुट्टी / विस्थापित मामले और 19 लोगों की मौत हो चुकी हैं।