Delhi government asks DM to find land for Corona patients' residence and funeral

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे। इस वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में कहर मचाया हुआ है। इस वायरस रोजकई लोगों की जाने जा रही है। इस वायरस से दुनिया भर में

Loading

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे। इस वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में कहर मचाया हुआ है। इस वायरस रोज कई लोगों की जाने जा रही है। इस वायरस से दुनिया भर में करीब 7,927 लोगों की मौत हो गई है। इसमें अकेले चीन में अब तक 3,226 लोगों की मौत हुई है।

अगर भारत की बात करें तो, इस जानलेवा वायरस से देश में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 137 लोग इस वायरस से संक्रमित है। इसमें 24 विदेशी नागरिक शामिल है। जबकि ठीक हुए 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है और इन मरीजों के संपर्क में आनेवाले 57 से अधिक लोगों निगरानी में रखा गया है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस दी है।

अग्रवाल ने बताया कि, अफगानिस्तान, फिलीपींस और मलेशिया से आनेवाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं इन देशों से कोई भी फ्लाइट 31 मार्च तक भारत में नहीं उतरेगी। इसके अलावा सामाजिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज, अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश केंद्र सरकार ने दिए है।

सरकार ने लोगों से सार्वजानिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने और अनावश्यक यात्रा न करने को कहा है। साथ ही प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देने की सलाह दी है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए भारतीय रेलवे के कुछ जोनों ने प्लेटफार्म टिकट का दाम 10 से सीधा 50 रुपए कर दिया है।