CRPF took major action against terrorists in Jammu and Kashmir in a year, DG Kuldeep Singh said - till now 175 terrorists have been killed, 183 caught
Photo:@ANI/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह कुलदीप सिंह ने बताया है कि, CRPF ने जम्मू-कश्मीर में 175 आतंकवादियों को मार गिराया है और 1 मार्च, 2021 से 16 मार्च, 2022 तक 183 आतंकियों को पकड़ा है। 

    कुलदीप सिंह ने कहा है कि, इस अवधि के दौरान बल ने वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों में विभिन्न अभियानों में 19 नक्सलियों को मार गिराया और 699 को गिरफ्तार किया है।

    कुलदीप सिंह ने बताया कि, जोखिम कोष से वित्तीय सहायता के तहत कार्रवाई में शहीद हुए जवानों की राशि 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए और अन्य सभी मामलों के लिए 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई है। 

    इसके अलावा महिलाओं को सुरक्षा विंग में बड़े पैमाने पर शामिल करने की प्रक्रिया जारी है। कुलदीप सिंह ने कहा कि, अब तक 32 महिला कर्मियों को VIP सुरक्षा विंग में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि, हम हमेशा महिलाओं को प्रोत्साहित करते हैं और अब महिलाएं सुरक्षा एजेंसी के कोबरा यूनिट में भी भाग ले रही हैं।