Photo- Social Media/Twitter
Photo- Social Media/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तरी अंडमान (North Andaman) सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के शनिवार (Saturday) को और गहरा होने के बाद रविवार देर रात से सितरंग चक्रवात (cyclone) का रूप लेने की आशंका जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है।मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र रविवार सुबह लगभग 11 बजे से पोर्ट ब्लेयर के पास गंभीर रूप लेने लगा है। 

    मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। जो कि एक डीप डिप्रेशन में बदल गया। अब यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 580 किमी उत्तर-पश्चिम में, सागर द्वीप से 700 किमी दक्षिण में और बांग्लादेश से 830 किमी दक्षिण में केंद्रित हो गया है।

    मौसम विभाग ने चेताया कि यह चक्रवात अगले दो दिन तक प्रबल रहेगा प्रबल होता हुआ यह डीप डिप्रेशन कल यानी 24 अक्टूबर को चक्रवात में बदल जाएगा। जबकि 25 अक्टूबर को गहरे चक्रवात में बदल सकता है। इसका प्रभाव पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश के बॉर्डर पर रहने का अनुमान लगाया गया है। 

    मछुआरों के लिए चेतावनी दी गई है। वहीं भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, कटक और खुर्दा जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है यहाँ के एक अधिकारी का कहना है कि हमने आठ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य इस चुनौती से निपटने को तैयार है।