PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ (cyclonic storm Mocha) 14 मई को सुबह 5.30 बजे पर पूर्वोत्तर और आस-पास बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी (East Central Bay of Bengal) पर केंद्रित था। आज दोपहर के आसपास सितवे (म्यांमार) के करीब कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच से गुजरने की संभावना है।इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बचाव दल मौजूद है।  

पश्चिम बंगाल में NDRF ने चक्रवाती तूफान मोचा के तेज होने के मद्देनजर उत्तर 24-परगना की बांग्लादेश सीमा से लगे हिंगलगंज, हसनाबाद और संदेशखाली इलाकों में चेतावनी अभियान चलाया। साउथ 24 परगना में बक्खली बीच पर सिविल डिफेंस की टीम तैनात की गई।

साउथ 24 परगना, सिविल डिफेंस, अनमोल दास ने बताया कि अभी स्थिति ठीक नहीं है। हम यहां आने वाले पयर्टकों को चेतावनी दे रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा सूचित किया गया था कि मोचा नामक तूफान आने वाला है, उसके संबंध में पर्यटकों को चेतावनी दे रहे हैं।

बता दें कि ESCS मोचा को भारतीय समयानुसार 13 मई 2023 की रात 11:30 बजे बंगाल की खाड़ी के पूर्वमध्य में देशान्तर 17.9N और 91.0E पर दर्ज़ किया गया। इसके 14 मई को दोपहर के आसपास सितवे (म्यांमार) के करीब कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को पार करने की संभावना है।