भारत के टुकड़े चाहने वालो के साथ गई दीपिका: स्मृति ईरानी

नई दिल्ली.जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमलों को लेकर शुरू प्रदर्शन को समर्थन करने पहुची अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला बोला है. अभिनेत्री पर

Loading

नई दिल्ली. जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमलों को लेकर शुरू प्रदर्शन को समर्थन करने पहुची अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला बोला है. अभिनेत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि, " जो लोग भारत के टुकड़े चाहते है, उनके साथ जाकर दीपिका खड़ी हुई." दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही. 

केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, " मैं जानना चाहती हूं कि आखिर वह राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी हुई हैं? अभिनेत्री पर हमला बोलते हुए स्मृति ने कहा कि जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहता होगा कि दीपिका प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं। "

कार्यक्रम में स्मृति ईरानी की ओर से एक सवाल के जवाब का वीडियो भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने भी ट्वीट किया है।"  जिसमेस्मृति ने कहा कि, " यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों की पिटाई की। 

दीपिका को कांग्रेस समर्थक बताते हुए केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा, " उन्होंने 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी को समर्थन करती हैं। जिन लोगों को उनके जेएनयू जाने से हैरानी है, वह इस बात को नहीं जानते हैं। "

गौरतलब है कि, पांच जनवरी को जेएनयू में कुछ नकाबपोश हमलावरों ने छात्रों पर लाठी और डंडों से हमला किया था। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया था। ऐसे ही एक प्रदर्शन में समर्थन दिखाने के लिए दीपिका पादुकोण भी जेएनयू पहुंची थीं। अभिनेत्री के जेएनयू पहुचने पर उनकी आलोचना के साथ बहुत से लोगों ने उनका समर्थन भी किया. वही इसके बाद सोशल मीडिया में उनके फिल्म छपाक के बहिष्कार करने की माग होने लगी.