केजरीवाल ने चलाया चरखा (Photo Credits-ANI Twitter)
केजरीवाल ने चलाया चरखा (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) में बंपर जीत के बाद अब दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) की नजरें गुजरात (Gujarat Assembly Election) पर है। इसी के तहत अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) दो दिनों के गुजरात दौरे पर पहुंचें हैं। बताना चाहते हैं कि केजरीवाल और मान ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram) का दौरा किया। साथ ही दोनों नेताओं ने चरखा (Charkha) भी चलाया। 

    ज्ञात हो कि गुजरात में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम का दौरा किया। केजरीवाल और मान का ये गुजरात दौरा इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का शंखनाद माना जा रहा है। आप नेताओं का कहना है कि दो मुख्यमंत्री के एक साथ इस रोड शो में शामिल होने से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा।

    देखें वीडियो-

    केजरीवाल-मान ने चलाया चरखा, देखें तस्वीरें-

    गौर हो कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का आज अहमदाबाद में रोड शो होगा। दोनों नेता तिरंगा यात्रा में भी शामिल होने वाले हैं। फिर कल यानी तीन अप्रैल को अरविंद केजरीवाल सुबह 10:30 बजे स्वामीनारायण मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। वे गुजरात से जुड़े पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे और फिर शाम में दिल्ली वापस लौट जाएंगे।