नई दिल्ली: क्रिकेट से राजनीति में एंट्री कर बीजेपी और फिर कांग्रेस का दामन थामने वाले कीर्ति आजाद (Kirti Azad to Join TMC ) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि कीर्ति आजद आज ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।
ज्ञात हो कि टीएमसी चीफ ममता बनर्जी आज राजधानी दिल्ली में हैं। आजाद उनसे मुलाकात कर टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। कीर्ति आजाद अगर टीएमसी में शामिल होते हैं तो यह कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका होगा। साल 2019 का लोकसभा चुनाव कीर्ति आजाद ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। लेकिन वे चुनाव हार गए थे। कीर्ति को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें भी आई थी। लेकिन बाद में इसे लेकर कुछ नहीं हो सका।
कांग्रेस नेता कीर्ति आज़ाद आज तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे: सूत्र pic.twitter.com/syPsyu6AwW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2021
उल्लेखनीय है कि कीर्ति आजाद के टीएमसी में शामिल होने से उसे बिहार में एक बड़ा चेहरा मिल जाएगा। आजाद के पिता कांग्रेस नेता और बिहार के सीएम रह चुके हैं। 1983 विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने अपनी सियासी पारी बीजेपी से शुरू की थी। लेकिन अरुण जेटली से उनके रिश्ते खराब होने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था।