नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में बड़ी जित हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया. आप की शानदार जित के बाद दिल्ली के
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में बड़ी जित हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया. आप की शानदार जित के बाद दिल्ली के पार्टी कार्यालय में अरविंद केजरीवाल ने ‘भारत माता की जय’ की घोषणा की. साथ ही दिल्लीवालों को ‘आय लव यु’ के साथ फ़्लाइंग किस दी है.
दिल्ली वालों गज़ब कर दिया।
I Love You– @ArvindKejriwal pic.twitter.com/tinjT4Unxs
— AAP (@AamAadmiParty) February 11, 2020
इस समय केजरीवाल ने कहा, यह जित केवल दिल्ली की नहीं बल्कि पुरे भारत देश की है. यह एक नई तरह की राजनीती है. आम आदमी पार्टी पर तीसरी बार विश्वास दिखने के लिए मैं दिल्ली के सभी लोगों को धन्यवाद देता हु. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज भगवान हनुमानजी का दिन है, जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है.
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal celebrates with wife Sunita as AAP takes big lead #DelhiElectionResults pic.twitter.com/Ie2lKRVoyJ
— ANI (@ANI) February 11, 2020
दिल्ली विधानसभा के चुनाव के आये हुए नतीजों से यह साफ़ हो गया है की एक बार फिर दिल्ली की जनता ने वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का राजतिलक करने का मन बनाया है. जहाँ नतीजों से यह साफ़ हो गया है की दिल्ली में अब ‘आप’ का वर्चस्व होगा वहीं पिछले 22 साल से दिल्ली की सत्ता से विमुख बीजेपी इस बार भी औंधे मुंह गिर पड़ी. वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पायी. जहाँ इस चुनाव में ‘आप’ और अरविंद केजरीवाल ने अपने काम के दम पर वोट माँगा था वहीं बीजेपी ने एक बार फिर व राष्ट्रीय मुद्दों पर ही चुनाव लड़ा था.