Yes Bank founder Rana Kapoor
File Photo:Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. आज यस बैंक (Yes Bank) के पूर्व MD और CEO राणा कपूर (Rana Kapur) को दिल्ली हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल आज कोर्ट ने राणा कपूर को कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत (Bail) दे दी है। बता दें कि, ED ने राणा कपूर को 466।51 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामले पर ED का आरोप था कि राणा कपूर ने अपने परिवार और रिश्तेदारों को जुड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सभी को लोन बांटा था, जिसके चलते यस बैंक को करीब 466।51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 

    क्या है मामला 

    इसी मामले पर राणा कपूर के खिलाफ CBI ने मार्च 2022 में धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था। इस रिपोर्ट में राणा पर उनके पद का दुरुपयोग कर अपने परिवार को लाभ पहुचाने का संगीन आरोप लगा है।दरअसल ED ने राणा कपूर के खिलाफ बीते साल चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें ED ने राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदू कपूर, अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर के खिलाफ 1300 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। तब यह चार्जशीट मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर स्पेशल PMLA कोर्ट में दाखिल की गई थी। 

    ED ने अपनी इस चार्जशीट में 10 लोगों को आरोपी बनाया था। इस चार्जशीट में यह दर्ज किया गया था कि कैसे राणा कपूर ने गलत और अवैध तरीके से अवंता ग्रुप के गौतम थापर को यस बैंक से 1900 करोड़ का लोन दिलाया था। इसके लिए राणा कपूर के परिवार को बाकायदा 300 करोड़ रुपए घूस के तौर पर मिले थे। वहीं राणा कपूर की तीनों बेटियों पर भी ED का शिकंजा कसा था। तब ED ने राणा कपूर की बेटियों की डू इट अर्बन कंपनी को 600 करोड़ का लोन दिया था। राणा कपूर की तीन बेटियों की द थ्री सिस्टर्स के नाम से कंपनी है। तब इस मामले में राणा कपूर की बेटियों के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी हुआ था।

    गांधी परिवार पर लगे थे आरोप 

    इस मामले में तब राणा कपूर ने केंद्रीय एजेंसी को बताया कि, उसे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से एमएफ हुसैन की पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर भी किया गया था। वहीं यह बताया गया कि, इस तस्वीर से प्राप्त राशि का उपयोग गांधी परिवार ने सोनिया गांधी का न्यूयॉर्क में इलाज कराने के लिए किया गया था।