Classification of zones based on the case of Kovid-19

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदुषण (Delhi Pollution) से राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है राजधानी में AQI 315 दर्ज हुआ है जो कि बहुत खराब श्रेणी में गिना जाता है। केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है। दिल्ली में आज से हल्की हवा चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे हवा में सुधार देखने को मिल सकता है। 

    बता दें कि दिल्लीवालों को हर साल प्रदुषण का सामना करना पड़ता है। प्रदुषण के कारण ही राजधानी में पिछले सप्ताह लागू की गई पाबंदियां फिलहाल जारी रहेंगी। दिल्ली में स्कूलों को बंद रखा गया है। हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं चालू रहेंगी। 

    दिल्ली में प्रदुषण से निपटने के लिए सरकारी कर्मचारियों को वर्क फॉर होम दिया गया है। साथ ही शहर में गैर जरुरी सामान ला रहे ट्रकों की एंट्री पर भी रोक है। दिल्ली में आज तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली सहित एनसीआर प्रदुषण की चपेट में है। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।