
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार आज यानी गुरूवार 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात करेंगे। पता हो कि, नेपाल के प्रधानमंत्री फिलहाल भारत के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए हुए हैं।
इसके साथ ही नेपाली PM का उज्जैन और इंदौर का एक दौरा भी शेड्यूल है। वहीं वे भारत में नेपाली नागरिकों के एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। दोनों देशों के बीच एक जरुरी बिजनेस समिट भी होगा।
Delhi | Prime Minister Modi to meet Nepal Prime Minister Pushpa Kamal Dahal ‘Prachanda’ at Hyderabad house today
Nepal Prime Minister is here on a four-day visit to India
(File Pic) pic.twitter.com/p5jWU32xel
— ANI (@ANI) June 1, 2023
बता दें कि, दिसंबर 2022 में कार्यभार संभालने के बाद नेपाली प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी। प्रचंड (68) के साथ उनकी बेटी गंगा दहल भी होंगी। वह प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत की यात्रा पर आए हुए हैं।
अपनी इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान नेपाली प्रधानमंत्री दहल का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट करने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही प्रचंड आगामी 1 जून को मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वहीं इस महत्वपूर्ण वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों की एक संयुक्त प्रेस वार्ता होगी। बयान में कहा गया है कि कि मोदी नेपाल के अपने समकक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में दोपहर के भोजन की भी मेजबानी करेंगे।