Photo: @All India Radio/ Twitter
Photo: @All India Radio/ Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार ढाका पुलिस (Dhaka Police) ने पाकिस्तान (Pakistan) में निर्मित 7 करोड़ से अधिक नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है। 

    ऑल इंडिया रेडियो के रिपोर्ट के अनुसार ढाका के दक्षिणखान इलाके में एक घर में पानी की टंकी के अंदर 1400 से ज्यादा नकली नोटों के बंडल छुपा कर रखे गए थे। बता दें कि पाकिस्तान में बने नकली नोटों को श्रीलंका भेजा गया, जहां से उन्हें संगमरमर के कंटेनर में चटोग्राम बंदरगाह ले जाया गया। इसका इरादा बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के माध्यम से भारत में  भेजना था। 

    पुलिस उपायुक्त अहमद असदुज्जमां ने मीडिया को बताया कि यह मुद्रा पाकिस्तान में बनती थी और विभिन्न मार्गों से बांग्लादेश भेजी जाती थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति फातिमा अख्तर एक अंतरराष्ट्रीय नकली मुद्रा रैकेट का सक्रिय सदस्य था, जिसने पाकिस्तान से नकली मुद्रा भारत में भेजती थी।

    ढाका के खिलखेत और डेमरा इलाके से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नकली मुद्रा रैकेट के दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने घर पर छापा मारा। उन्होंने दो पाकिस्तानी नागरिकों सुल्तान और शफी को नकली मुद्रा रैकेट के सरगना के रूप में नामित किया है।  उन्होंने कहा, पुलिस नकली करेंसी रैकेट के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी कर रही है।