Photo: social Media
Photo: social Media

Loading

खंडवा: मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, दिग्विजय सिंह पार्टी के कार्यक्रम में बैठक करने गए थे। यहां पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इसी दौरान बैठक में कार्यकर्ता हंगामा करने लगे, जिसके बाद गुस्से में दिग्विजय सिंह बोल गए ‘कांग्रेस जाए भाड़ में’। वहीं भाजपा (BJP) ने ट्रोल करते हुए दिग्विजय सिंह के इस वायरल वीडिओ क्लिप को ट्वीट कर लिखा, ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में दिग्विजय सिंह ने कहा ‘कांग्रेस जाए भाड़ में’।  

हंगामा सुन आग बबूला हुए दिग्विजय सिंह 
मध्य प्रदेश  के खंडवा जिले में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। इसके बाद दिग्विजय सिंह पहुंचे।  बैठक शुरू हुई। जैसे ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के बोलने के मौका आया। वहां बवाल हो गया। अपनी बात कहने के लिए आतुर कार्यकर्ता बैठक की अनुशासन का पालन नहीं कर पाए। हंगामे जैसे हालात बनने पर दिग्विजय सिंह को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा ‘आप सभी बोल लो, बाकी कांग्रेस जाए भाड़ में’। अब उनकी यही क्लिप वायरल हो रही है। 

 मध्य प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव 
बता दें, इसी साल मध्य प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन और बैठकें कर रही हैं। वहीं होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। 29 मई को दिल्ली में कांग्रेस ने बैठक आयोजित की है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।