नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दिवाली (Diwali 2021) के खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ वह आज जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) का दौरा करेंगे और यहां जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi), कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर देश को बधाई दी है।
ज्ञात हो कि पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।
पीएम मोदी का ट्वीट-
दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।
Wishing everyone a very Happy Diwali.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपक का उजाला बिना किसी भेदभाव के सबको रौशनी देता है- यही दीपावली का संदेश है। अपनों के बीच दिवाली हो, सबके दिलों को जोड़ने वाली हो!
राहुल गांधी का ट्वीट-
दीपक का उजाला बिना किसी भेदभाव के सबको रौशनी देता है- यही दीपावली का संदेश है।
अपनों के बीच दिवाली हो,
सबके दिलों को जोड़ने वाली हो!#HappyDiwali pic.twitter.com/zQY4nncbwZ— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 4, 2021
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ट्वीट-
दीपावली के पावन पर्व की आपको एवं आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में उल्लास, उन्नति, सुख एवं समृद्धि में अभिवृद्धि करे, यही ईश्वर से कामना है।
Greetings to you and your entire family on the auspicious occasion of Deepavali. #HappyDeepavali
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 4, 2021
नितिन गडकरी का ट्वीट-
समस्त देशवासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली और लक्ष्मी पूजन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। #HappyDiwali pic.twitter.com/qeS2OamELZ
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 4, 2021
सचिन पायलट का ट्वीट-
हर्षोल्लास एवं प्रकाश के पुनीत पर्व दीपावली की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
दीपों का यह महापर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली लाए तथा माँ लक्ष्मी जी की कृपा एवं आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहें। pic.twitter.com/idfnExKngC— Sachin Pilot (@SachinPilot) November 4, 2021
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपोत्सव का यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए। अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय के इस पर्व पर सभी की सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना है।