(Image-Instagram-kshamachy)
(Image-Instagram-kshamachy)

    Loading

    नई दिल्ली: अब तक आपने विदेश में समलैंगिक विवाह या फिर खुद से शादी करने की खबरें बहुत पड़ी या देखी होगी लेकिन अब यह विदेश में ही नहीं बल्कि अपने देश में भी देखने को मिल रहा है। बलदते वक्त के साथ लोगों की सोच बदल रही है, ऐसे में पुराने रूढ़िवादी विचार को पीछे छोड़ते हुए लोग कोशिश कर रहे ही कि वे अपने इच्छा नुसार अपना जीवन जिए, कुछ महीने पहले नागपुर के एक लेस्बियन जोड़ें ने बड़े धूमधाम से एंगेजमेंट की थी जिसकी चर्चा पुरे देश में हो रही थी अब हाल ही में इससे भी आगे का एक मामला सामने आया है जो बेहद चर्चा में बना हुआ है। 

    मामला है चर्चा में… 

    दरअसल गुजरात (Gujrat) की रहने वाली एक लड़की (Kshama Bindu) ने खुद से शादी (sologamy) करने जा रही है जिसके बारे में खुद उस लड़की ने जानकारी दी तब से देश में इस मामले पर खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि गुजरात में रहने वाली क्षमा बिंदु 11 जून को एक समारोह में खुद से शादी करने जा रही हैं, जिसे लेकर अब कई तरह के सवाल उठ रहे है। 

    क्या होता है खुद से विवाह?

    अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर खुद से कोई कैसे शादी कर सकता है? ये कैसे संभव है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के कई देश ऐसे है जहां लोग खुद से शादी करते है और इस विवाह को क़ानूनी मान्यता भी है। आपको बता दें कि खुद से शादी रचाने को सोलोगामी कहा जाता है। बता दें कि इस विवाह में इंसान को किसी दूसरे साथी (पार्टनर) की जरुरत नहीं होती है। वो खुद से ही शादी कर लेता है। लेकिन भारत में इस तरह के विवाह क़ानूनी मान्यता है? क्या कहता है भारतीय कानून? 

    कैसी होगी खुद से शादी? 

    ख़ुदक के शादी को लेकर गुजरात की क्षमा ने बताया कि 11 जून को उसके सारे रिश्तेदार और दोस्त उसकी शादी में शामिल होंगे। इसमें नाच-गाना, पार्टी, मन्त्र सब पढ़े जायेंगे। सिर्फ़ इस शादी में दूल्हा नहीं होगा,क्यों की क्षमा खुद से ही शादी करेगी। अब देश में इस शादीके पक्ष में कई लोग है, वहीं कई लोग इसके विरोध में सामने आए हैं। कई ने इसका साफ़ विरोध करते हुए कहा कि ये हिंदू धर्म का मजाक उड़ाना है। इस तरह लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे है। लेकिन ये तो हुई लोगों की राय। लेकिन अब हम आपको बताते हैं ऐसी शादियों को कानून कैसी नजर से देखता है, इस शादी के बारे में  आखिर कानून क्या कहता है? 

    (Image-Instagram-
    kshamachy)

    भारत में इस शादी को मिलेगी मान्यता?

    जैसा की हम सब जानते है भारत में जब एक लड़का और लड़की शादी करते हैं तो उसे मैरिज सर्टिफिकेट लेना पड़ता है। इसके बाद अब दुनिया के कई देशों में सेम सेक्स मैरिज को भी कानूनी मान्यता मिल चुकी है। हालांकि भारत में अभी ऐसा नहीं हुआ है, जी हां यहा  क़ानूनी तोर पर इस तरह के शादी को नहीं स्वीकारा जा सकता। वहीं हम अगर बात सोलोगामी  यानी खुद से शादी की करें, तो भारत में ऐसी शादियों को कानून मान्यता नहीं देता।

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस मैरिज ट्रेंड की शुरुआत करीब दो दशक पहले हुई थी। उस समय मशहूर प्रोटागोनिस्ट कैर्री ब्रेडशॉ ने ऐलान किया था कि वो खुद से शादी करने जा रही हैं। इसके बाद अब लॉकडाउन में ऐसे मामलों में भारी वृद्धि देखने को मिली, हालांकि गुजरात के क्षमा की शादी को क़ानूनी मान्यता तो नहीं मिलेगी, लेकिन अब देखना यह होगा कि यह विवाह  कैसे संपन्न होगा।