Rare Animals Recovered from farmhouse

    Loading

    नई दिल्ली. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने बैंकाक से आ रहे तीन यात्रियों को बेंगलुरु हवाईअड्डे पर रोका और 18 विदेशी नस्ल के जानवर बरामद किए। इसके अलावा एक फार्महाउस से 48 विभिन्न प्रजातियों के 139 अन्य जानवर भी बरामद किए गए।

    डीआरआई ने एक बयान में कहा, “राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने 22 जनवरी 2023 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकाक से आने वाली एक महिला यात्री सहित तीन यात्रियों को रोका।”

    बयान में कहा गया कि कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों की सहायता से उनके सामान की जांच करने पर विदेशी नस्ल के 18 जानवरों (चार बंदर प्रजाति के और 14 सरीसृप) की बरामदगी हुई। तस्करी में शामिल चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    वहीं, बेंगलुरू के एक फार्महाउस से 48 विभिन्न प्रजातियों के 139 अन्य जानवरों की भी बरामदगी हुई। जानवरों को बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान, बेंगलुरु को सौंप दिया गया। इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच चल रही है। (एजेंसी इनपुट के साथ)