MUMBAI-RAIN
Pic: TOI

    Loading

    मुंबई: मुंबई सहित उसके पूर्व-पश्चिम उपनगरों में पूरी रात भर से जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते कभी न थमने वाली मुंबई की स्पीड थम सी गई है। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल वेस्टर्न, सेंट्रल और हार्बर लाइन में 10 से 15 मिनट देरी से चल रही हैं। दादर हिंदमाता,परेल, गांधी मार्केट, अंधेरी मिलन सबवे, सायन और कुर्ला इलाकों में बारिश के चलते भारी जल भराव का सिलसिला जारी है। मुंबई के निचले इलाकों में भारी बारिश के चलते हो रहे जल भराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा चेंबूर, मुलुंड, विक्रोली सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में फिर से लैंडस्लाइड का डर लगों को सता रहा है।

    मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मुंबई में के इलाकों यलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून को देखते हुए अगले 5 दिनों में मुंबई को भी आरेंज से रेड अलर्ट में रखने की संभावना है। नवी मुंबई में सुबह से ही रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में नवी मुंबई के इलाकों में 70 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा लगातार हो रही बारिश से यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ा है।मुंबई के मालाबार हिल, कुर्ला, मरोल आदि इलाके में भारी बारिश हुई है। सड़कों पर भी पानी भर गया है। बारिश से नागरिकों को काफी परेशानी का समना करना पड़ रहा है।

    आपको बता दें कि, आईएमडी (IMD) ने मुंबई के अलावा अगले दो दिनों के लिए दक्षिण कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के लिए ‘रेड अलर्ट’ और उत्तर मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी विदर्भ और पश्चिम विदर्भ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इसके अलावा सतारा, पुणे, कोल्हापुर जिलों के लिए रेड अलर्ट अगले 3 दिनों में पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी होगी। इसके अलावा कल मुंबई सहित पुरे राज्य में बारिश को द्व्खते हुए महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने साझा बयाँ जारी कर कीसी भी आपदा से निपटने के लिए चुस्त-दुरुस्त बंदोबस्त होने का दावा किया था।