earth-day-2022-special-google-doodle-on-earth-day-see-how-our-earth-is-changing-through-astonishing

साल 1800 के दशक से मानव गतिविधियां जलवायु परिवर्तन को बहुत हद तक प्रभावित कर रही हैं।

    Loading

    नई दिल्ली: आज पूरी दुनिया में ‘वर्ल्ड अर्थ डे’ (World Earth Day 2022) आज मनाया जा रहा है। ये दिन हमारी पृथ्वी को समर्पित है। इस खास दिवस पर गूगल (Google) ने बेहद खास डूडल बनाया है। इसमें कई तस्वीरें हैं जो बताती हैं कि हमारी पृथ्वी का रूप कैसे बदल रह है जो चिंताजनक है।

    गूगल ने खास डूडल (Doodle) के साथ आज के दौर की सच्चाई बताने की कोशिश की है। इस डूडल के जरिए गूगल ने सबका ध्यान ‘जलवायु परिवर्तन’ की तरफ करने की कोशिश है। धरती पर कम हो रहे जलयुक्त परिवर्तन के बारे में अक्सर बातें होती हैं।लेकिन, इस पर गंभीरता से काम करने के उदाहरण बहुत कम हैं।

    दरअसल, जलवायु परिवर्तन तापमान और मौसम के पैटर्न में दीर्घकालिक बदलाव को दर्शाता है। साल 1800 के दशक से मानव गतिविधियां जलवायु परिवर्तन को बहुत हद तक प्रभावित कर रही हैं। खास तौर पर कोयला, तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधन के दोहन ने नई मुश्किलें पैदा कर दी हैं।गूगल ने आज के अपने खास डूडल के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि, जलवायु परिवर्तन ने हमारी पृथ्वी को कैसे प्रभावित किया है।

    इस बात को समझाने के लिए गूगल ने डूडल के जरिए चार अलग-अलग स्थानों के एनिमेशन की एक श्रृंखला बनाई है। गूगल अर्थ टाइमलैप्स और अन्य स्रोतों से रीयल टाइम-लैप्स इमेजरी का इस्तेमाल करते हुए डूडल हमारे ग्रह के चारों ओर चार अलग-अलग स्थानों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दिखा रहा है।

    इस खास एनिमेशन में चार तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। जिनमें तंजानिया में माउंट किलिमंजारो, सेर्मर्सूकिन ग्रीनलैंड, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ और जर्मनी के एलेंड में हार्ज फॉरेस्ट की हैं। हर साल 22 अप्रैल को ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है।

    यह दिन हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को बचाए रखने के संकल्प के तौर पर मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस पहली बार 22 अप्रैल, 1970 को मनाया गया था। बता दें कि, हर साल पृथ्वी दिवस के लिए एक खास थीम रखी जाती है। इस साल की  थीम ‘इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट’ (Invest in Our Planet) है।