Earthquake
कांसेप्ट पिक: भूकंप

Loading

नई दिल्ली: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के (Andaman and Nicobar islands) निकोबार द्वीप में सोमवार तड़के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए है। यह इलाका संवेदनसील है। मिल रही जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फ़िलहाल भूकंप की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार निकोबार द्वीप समूह में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक, निकोबार द्वीप समूह में भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 5.0 मापी गई, जो सोमवार की सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर आया। तड़के भूकंप के झटके आने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। 

निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में आज सुबह लगभग 5:07 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि अमेरिकी भू-विज्ञानी चार्ल्‍स एफ रिक्‍टर ने साल 1935 में एक ऐसे उपकरण का इजाद किया, जो पृथ्‍वी की सतह पर उठने वाली भूकंपीय तरंगों के वेग को माप सकता था। इस उपकरण के जरिए भूकंपीय तरंगों को आंकड़ों में परिवर्तित किया जा सकता है।