
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में आज यानी शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। गनीमत रही किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर में आया। भूकंप सुबह 06:56 बजे महसूस किया गया। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर इसकी 3.3 तीव्रता रही।
An earthquake of magnitude 3.3 on the Richter Scale strikes Arunachal Pradesh’s Tawang today, at 06:56 am: National Centre for Seismology. pic.twitter.com/2JURhcNqpf
— ANI (@ANI) July 22, 2023
बता दें, शुक्रवार को भी देश के दो राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मनीपुर और राजस्थान में ये झटके महसूस किये गए थे। राजस्थान के जयपुर में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 4.4 रिएक्टर दर्ज की गई थी। वहीं मनीपुर में रिएक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता दर्ज की गई थी। इस भूकंप का केंद्र उखरुल में 20 किलोमीटर जमीन के नीचे बताया गया था। वहीं भूकंप के झटके शुक्रवार सुबह 5 बजे महसूस किए गए गए थे।