JAMA MASJID
Photo Credit- @Ani

देश भर में अलग-अलग मस्जिदों (Masjid) में लोगों ने नमाज अदा की है।

    Loading

    नई दिल्ली: आज देशभर में ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr 2022) की धूम है। ईद मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्यौहार है। यह त्यौहार रमज़ान के पाक महीने के बाद अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए दुआ मांगते हैं। आज देश के कई अलग अलग हिस्सों में ईद बड़े पैमाने पर मनाई जा रही है।

    कोरोना काल के चलते पिछले 2 साल से देश में कोई भी त्यौहार धूमधाम के साथ नहीं मनाया गया। लेकिन, इस साल सभी त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाएं जा रहे हैं। देश भर में अलग-अलग मस्जिदों (Masjid) में लोगों ने नमाज अदा की है। बता दें कि सोमवार शाम को शव्वाल का चांद दिखाई दिया था, जिसके बाद तय हुआ कि आज ईद मनाई जाएगी।

    – जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-फितर के मौके पर ईदगाह मलिक बाजार में लोगों ने नमाज अदा की।

    -वहीं, महाराष्ट्र से भी तस्वीरें आई हैं। यहां मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की।

    -उत्तर प्रदेश में ईद-उल-फितर के मौके पर नोएडा सेक्टर-8 में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच लोगों ने नमाज़ अदा की। वहीं ईद-उल-फितर के मौके पर जहांगीरपुरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    -ईद उल फितर के त्योहार के मौके पर आगरा के बाजारों में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।

    -दिल्ली में ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की।

    -मध्य प्रदेश में ईद उल फितर के मौके पर भोपाल के ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की।

    id-ul-fitr-2022-latest-updates-today-photos-jama-masjid- कानपुर के टाटमिल चौक में एक हनुमान मंदिर और एक मस्जिद है, जिनका प्रवेश द्वार एक है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि दोनों समुदायों के सहयोग से आरती और अजान होती है। हम समग्रता में विश्वास करते हैं और हम सभी यहां शांति से रहते हैं, कभी किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई।”

    मस्जिद में नमाज अदा करने आने वाले ओवैस ने बताया, “मंदिर और मस्जिद दोनों में एक आम प्रवेश द्वार है, हमें मंदिर को पार करना है और फिर मस्जिद में प्रवेश करना है, हम यहां 3-4 साल से आ रहे हैं, दोनों समुदायों के लोगों में यहां भाईचारे की भावना है।”